ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

वॉर 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 22, 2025

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘वॉर 2’ के चाहने वालों केलिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की तारीख का खुलासा कर दिया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगलीफिल्म ‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है कि ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड ट्रेलर तीन दिनबाद यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर की रिलीज डेट बताते हुए मेकर्स की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें एक ऋतिक और जूनियर एनटीआर का एक पोस्टर शेयर किया गयाहै। इस पोस्टर पर ही ट्रेलर की रिलीज डेट लिखी है। इसके साथ ही लिखा है, ‘2025 में भारतीय सिनेमा के दो आइकन अपने सिनेमा के सफर के 25 साल पूरे कर रहे हैं। जीवन में एक बार आने वाले इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए यशराज फिल्म 25 जुलाई को ‘वॉर 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने जारहा है।’

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वो इस फिल्म मेंनिगेटिव रोल में नजर आएंगे। जबकि ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के किरदार में ही दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी प्रमुखभूमिका में नजर आएंगी। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर काफी बजबना हुआ है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.