ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस, भाजपा ने निकाली न्याय यात्रा, पुलिस ने महिला नेताओं को हिरासत में लिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 3, 2025

मुंबई, 03 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट के रेप केस को लेकर आज भाजपा ने मदुरै से चेन्नई तक न्याय यात्रा निकाली। चेन्नई पहुंचने पर पुलिस ने रैली को रोक दिया और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की 15 सदस्यों को हिरासत में ले लिया। भाजपा महिला नेताओं ने कहा कि वे पीड़ित के लिए न्याय की मांग कर शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कई महिला नेताओं को घर में नजरबंद भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने DMK सरकार की आलोचना की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने X पर नजरबंद की गई महिला नेताओं की फोटो अपलोड कीं। अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु की DMK सरकार में हिस्ट्रीशीटर और रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन न्याय की मांग करने वाली भाजपा नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, DMK सरकार अपने विरोधियों को चुप कराने के लिए अत्याचार कर रही रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता उत्पीड़न सहकर भी तमिलनाडु के लोगों के लिए लड़ेंगे।

तमिलनाडु और कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार करना बताता है कि DMK सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। क्या यह सरकार का द्रविड़ मॉडल है, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को केस CBI को सौंपना चाहिए। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, अन्ना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट से रेप के आरोपी ज्ञानशेखरन को लोगों के आक्रोश के बाद गिरफ्तार किया गया था। इससे साफ होता है कि वह DMK का नेता है। यदि कोई साधारण अपराधी होता तो तुरंत गिरफ्तार किया जाता। उसकी DMK के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.