ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

जुबीन गर्ग की मौत पर बैंडमेट के सनसनीखेज आरोप, न्यायिक जांच आयोग का गठन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। उनके बैंडमेट और साथी गायक शेखर ज्योति गोस्वामी ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया कि जुबीन की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गनाइजर श्यामकनु महंत ने उन्हें जहर दिया और पूरी घटना को दुर्घटना बताने की साजिश रची। शेखर जुबीन के साथ सिंगापुर में मौजूद थे और उन्होंने बताया कि जुबीन की मौत से पहले मैनेजर का व्यवहार बेहद संदिग्ध था।

गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को वे सभी सिंगापुर में एक याट पर समुद्र में गए थे। इस दौरान मैनेजर शर्मा ने नाविक को हटाकर खुद याट का कंट्रोल संभाल लिया और नाव को खतरनाक तरीके से चलाने लगा। जब जुबीन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वे डूबने की कगार पर थे, तब भी शर्मा लगातार चिल्ला रहा था—“जाबो दे, जाबो दे” यानी उसे जाने दो। गोस्वामी का कहना है कि जुबीन एक बेहतरीन तैराक थे और उन्हें खुद तैरना भी उन्होंने सिखाया था, इसलिए उनकी मौत डूबने से होना संभव नहीं है। आरोप लगाया गया कि शर्मा और महंत ने उन्हें जहर दिया और इसके लिए सिंगापुर को जगह के रूप में चुना ताकि साजिश को छुपाया जा सके। जुबीन की पत्नी गरिमा ने पुलिस अधिकारियों को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटा दी और कहा कि यह उनका निजी दस्तावेज नहीं है, इसे सार्वजनिक करना या न करना जांच अधिकारियों का अधिकार है। वहीं, असम सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित कर दिया है जिसकी अध्यक्षता गुवाहाटी हाईकोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सैकिया करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने कहा कि जिन लोगों के पास इस घटना से जुड़ी जानकारी या वीडियो हैं, वे आयोग के सामने पेश होकर बयान दें।

इसी बीच, SIT ने बताया कि अब तक 60 से अधिक FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस को हादसे से पहले का मोबाइल वीडियो भी मिला है जिसमें गोस्वामी जुबीन के करीब दिखाई दिए और पूरी घटना अमृतप्रभा द्वारा रिकॉर्ड की गई। गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है और विसरा सैंपल दिल्ली की फोरेंसिक लैब भेजा गया है। जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को हुआ था जब वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। शुरुआती दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में हुई, जबकि उनकी पत्नी ने कहा था कि उन्हें पहले भी दौरे पड़ते थे और इसी कारण उनकी जान गई। 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में जन्मे जुबीन ने असमिया, हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी सहित 40 भाषाओं और बोलियों में करीब 38 हजार से ज्यादा गाने गाए। वे न सिर्फ असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायक थे बल्कि गीतकार, संगीतकार, अभिनेता और निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.