ताजा खबर
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||   

दिल्ली में कैफे ओनर ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 1, 2025

मुंबई, 01 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले कैफे ओनर ने मंगलवार को फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक 40 साल के पुनीत खुराना अपने घर में बेसुध मिले। उसे BJRM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुनीत के गले पर रस्सी का निशान था। पुनीत के परिजन ने पुनीत की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जबकि पुनीत का फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत, पत्नी तलाक लेने वाले थे। दोनों के बीच कैफे को लेकर विवाद भी चल रहा था। पत्नी से परेशान पुनीत ने मरने से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो फिलहाल पुलिस के पास है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत की शादी 2016 में हुई थी। पुनीत ने जो वीडियो बनाया है उसमें दोनों को बिजनेस प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि खुराना की पत्नी फोन पर कह रही हैं, 'हम तलाक ले रहे हैं लेकिन मैं अभी भी बिजनेस पार्टनर हूं, आपको मेरा बकाया पैसा चुकाना होगा।' पुलिस ने खुराना का फोन जब्त कर लिया है और उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

वहीं, पुनीत की मां ने कहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों में मनमुटाव था। हमें कभी नहीं बताया। पुनीत की पत्नी ने मंगलवार को एक बार फिर मेरे बेटे को इतना टॉर्चर किया कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मुझे मेरे बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। वहीं, मृतक की बहन का आरोप है कि आरोपी महिला और उसके परिवार ने टॉर्चर किया। करीब 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए अत्याचार को बताया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.