ताजा खबर
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||   

EC ने कहा, चुनाव से पहले हम पर बनाया जा रहा दबाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 4, 2025

मुंबई, 04 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के बार-बार दबाव बनाने और आरोपों पर अपनी बात रखी। EC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, 3 सदस्यीय आयोग ने महसूस किया है कि दिल्ली चुनावों में आयोग को बदनाम करने के लिए बार-बार जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। आयोग ने कहा, 'रणनीति इस प्रकार है कि मानो EC एक एकल सदस्यीय निकाय है। आयोग ने संवैधानिक तरीके से आरोपों का बुद्धिमत्ता के साथ धैर्यपूर्वक सामना किया और इससे प्रभावित नहीं हुआ है।' हालांकि अपने इस बयान में आयोग ने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव साफ-सुथरे होंगे। इसके लिए 1.5 लाख कर्मी तैनात किए गए हैं।

दरअसल, AAP और सीएम आतिशी ने आज सुबह आरोप लगाया कि चुनाव आयोग गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहा है। वह भाजपा को सपोर्ट कर रहा है। पार्टी ने यह आरोप तब लगाया, जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह CM आतिशी पर आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का केस दर्ज किया। इस पर आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा- ECI राजीव कुमार जी, अपनी सोई हुई आत्मा को जगाओ। आज लोकतंत्र राजीव कुमार के हाथ में है। कल हमें सूचना मिली कि रमेश बिधूड़ी की टीम के कुछ लोग कालकाजी में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को धमका रहे हैं। हमारे पास जीपीएस टैग वाली तस्वीरें हैं, जिनसे पता चलता है कि रोहित चौधरी नाम का एक व्यक्ति रात में साइलेंस टाइम के दौरान भी मौजूद था। हमारी शिकायत पर पुलिस उसे ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रमेश बिधूड़ी के कुछ लोग दूसरी कार में घूम रहे थे। उसमें अनुज बिधूड़ी भी था, जो रमेश बिधूड़ी का भतीजा है। जब एसएचओ वहां पहुंचा और उसने अनुज बिधूड़ी को देखा तो उसने सबके सामने उन्हें भगा दिया। इस बात से ध्यान हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दो स्थानीय लड़कों की पिटाई की, जो MCC उल्लंघन का वीडियो बना रहे थे। उन्हें बिना एफआईआर के रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक थाने में रखा गया।

CM आतिशी ने सोमवार देर रात आरोप लगाया था कि BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के गुंडे कालकाजी विधानसभा में लोगों को धमका रहे हैं, जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है। अपने आरोप को साबित करने के लिए आतिशी ने X पर कई वीडियो शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मनीष बिधूड़ी जी- जो रमेश बिधूड़ी जी के भतीजे हैं, कालकाजी के वोटर ना होते हुए भी कालकाजी में घूम रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन कार्रवाई करेगा।' इधर, आतिशी के आरोप पर रमेश बिधूड़ी ने एक पोस्ट में लिखा, 'ये हार की बौखलाहट है। कुछ दिन पहले किसी और का फोटो दिखा कर उसे मनीष बिधूड़ी बोल रही थीं। आज किसी और को बता रही हैं।' पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के समर्थक मनीष बिधूड़ी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने आतिशी के ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई कर दी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.