ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, पांच आतंकी मारे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 26, 2023

मुंबई, 26 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पांच आतंकी मारे गए। 3 आतंकी लश्कर से जुड़े थे, वहीं 2 की पहचान नहीं हो सकी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ADGP कश्मीर ने बताया कि आतंकी माछिल सेक्टर में भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। बीते पांच दिनों में कश्मीर में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। वहीं, सेना के प्रवक्ता ने बताया था कि इंटेलिजेंस एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनपुट दिए थे कि हथियारबंद आतंकियों का एक समूह सीमा के इस पार आने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों को हाई-अलर्ट पर रखा गया और घुसपैठ निरोधी ग्रिड को मजबूत किया गया।

तो वहीं, बीते दिनों, आतंकियों के ग्रुप को सेना के अलर्ट ट्रूप ने रोका था, जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। बाकी आतंकी वापस अपनी सीमा में लौट गए। वे मरे हुए आतंकियों के शव भी ले गए। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना ने शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान घटनास्थल से युद्ध स्तर के हथियार मिले। इनमें दो AK सीरीज की राइफल्स, 6 पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग मिले जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय करेंसी, पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.