ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जोधपुर में मुंबई इंडियंस का पूर्व-क्रिकेटर रेप केस में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 5, 2025

मुंबई, 05 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को जोधपुर पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया। आरोप है कि क्रिकेटर ने सगाई के बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि शिवालिक ने उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो बर्बाद कर देगा। उसके परिवार ने सगाई में 15-20 लाख का खर्च करने के साथ ही 5 लाख रुपए नकद दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दरअसल, एएसपी आनंद सिंह ने बताया, पीड़ित युवती ने 2 जनवरी को जोधपुर के कुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि 28 अगस्त 2023 को शिवालिक शर्मा के साथ सगाई हुई थी। इसके बाद 27 मई 2024 को शिवालिक जोधपुर में उससे मिलने आया। घर पर कोई नहीं था तो शिवालिक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। वहीं, युवती ने आरोप लगाया कि 3 जून 2024 तक शिवालिक उसके घर रुका और बिना सहमति के संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उसे मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर और उज्जैन घुमाने ले गया। 7 जून को जोधपुर लौटने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। शिवालिक 14 जून तक वहां रुका और फिर वडोदरा चला गया। 28 जून को फिर जोधपुर आकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसके बाद, शादी की चर्चा के लिए उसको 10 अगस्त को वडोदरा बुलाया गया। वहां शिवालिक के माता-पिता ने मुझे खरी-खोटी सुनाई और कहा कि अब उनका बेटा क्रिकेटर बन गया है, उसके लिए कई रिश्ते आ रहे हैं। धक्का देकर भगा दिया और फोन पर शादी से मना कर दिया। शिवालिक ने धमकी दी कि किसी को बताया तो बर्बाद कर दूंगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.