ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने जयपुर बिजनेसमैन को अमेरिका से दी जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 16, 2025

मुंबई, 16 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में नारायण विहार के रहने वाले एक बिजनेसमैन को गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के बदमाश हैरी बॉक्सर ने अमेरिका से धमकी दी है। पीड़ित के अनुसार, 9 अक्टूबर को कनाडा में ठहरे होने के दौरान उन्हें विदेश के दो मोबाइल नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस गैंग का मेंबर है और परिवार को गोलियों से मार देगा। उसने धमकी देते हुए कहा कि इतनी गोलियां दागूंगा कि सात पीढ़ियां इसे याद रखेंगी। बिजनेसमैन ने धमकी मिलने के बाद तुरंत जयपुर कमिश्नरेट में ई-मेल और वॉट्सऐप के जरिए शिकायत की। भारत लौटने के बाद उन्होंने नारायण विहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

हैरी बॉक्सर उर्फ हैरी चंद जाट मूलत: अलवर का रहने वाला है और किसान परिवार से तालुक रखता है। पुलिस के अनुसार, बॉक्सर पहले बॉक्सिंग कोच और पुलिस-आर्मी के प्रतियोगी परीक्षा देने वाला रहा है, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क में आने के बाद अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। उसके खिलाफ राजस्थान और पंजाब में जबरन वसूली और हत्या के प्रयास सहित 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2022 में वह कथित तौर पर नेपाल के रास्ते विदेश भाग गया था और अब अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आपराधिक गिरोह चला रहा है। पुलिस इस गिरोह की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रही है और मामले की जांच कर रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.