ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पुंछ में आतंकियों की तलाश जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

मुंबई, 01 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सोमवार सुबह भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की साजिश विफल कर दी। व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि सुबह करीब 5:30 बजे बालाकोट इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। इसके तुरंत बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर आतंकियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इसके बाद वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने बताया कि ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में थे। घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे दिन हुई जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू दौरे पर थे। शाह यहां पिछले महीने हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हालात का जायजा लेने पहुंचे थे।

घटना से एक दिन पहले भी पुंछ जिले में आतंकियों की साजिश नाकाम हुई थी। रविवार को पुलिस ने आजमाबाद से दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उनकी पहचान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चैंबर गांव के रियाज अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान शेख के घर और किराए के मकान से दो असॉल्ट राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.