ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

ममता ने कहा, लोकतंत्र परमानेंट है, कुर्सी नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

मुंबई, 12 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा- 'लोकतंत्र स्थायी है, कुर्सी नहीं। इसका सम्मान करें। दरअसल, सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर फेंक देंगे। इसके जवाब में ममता ने कहा, आप मुस्लिम विधायकों को बाहर निकालने के बारे में कैसे सोच सकते हैं। आप मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि यह रमजान का महीना है। सांप्रदायिक बयान देकर देश का ध्यान आर्थिक और व्यापारिक घाटे से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, सुवेंदु ने TMC को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा था कि हिंदू हितों के लिए जो भी जरूरी होगा, मैं करूंगा। अगर एक सुवेंदु मर जाता है, तो एक करोड़ सुवेंदु पैदा होंगे। ममता हटाओ, चोर ममता हटाओ। इससे पहले सुवेंदु ने 2024 में कहा था कि भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा बंद कर देना चाहिए। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा था कि सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो। अब हम कहेंगे 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ। सुवेंदु बोले, हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे।' हालांकि, कुछ घंटे बाद सुवेंदु ने बयान पर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा, 'यह नारा प्रधानमंत्री ने दिया था और यह अभी भी कायम है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.