ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कोहरे में सैन डिएगो में प्लेन क्रैश, 15 घरों में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 22, 2025

मुंबई, 22 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के सैन डिएगो में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में भारी तबाही मच गई। इस हादसे में लगभग 15 घरों में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत प्रभावित क्षेत्र को खाली करा लिया है और राहत व बचाव कार्य जारी है। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद इलाके में जेट फ्यूल फैल गया है और हमारी प्राथमिकता सभी घरों की तलाशी लेकर वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। अभी तक इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने जानकारी दी कि यह हादसा 'सेसना 550' विमान के साथ हुआ, जो सैन डिएगो के मॉन्टगोमरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान आमतौर पर छह से आठ यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखता है, लेकिन उसमें कितने लोग सवार थे, यह स्पष्ट नहीं है। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 3:47 बजे टिएरासांता इलाके के सैल्मन स्ट्रीट के 3100 ब्लॉक में हुआ, जो एक सैन्य रिहायशी क्षेत्र के पास स्थित है। सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू के डिवीजन चीफ डैन एडी ने बताया कि फिलहाल किसी को भी अस्पताल नहीं ले जाया गया है। हादसे में कई घर और गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। हाजमैट (Hazardous Materials) टीम मौके पर मौजूद है और सेना की मदद से तलाशी और राहत कार्य किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोग भयभीत हैं। वहीं पास में रहने वाले क्रिस्टोफर मूर ने बताया कि धमाके की आवाज और खिड़की से उठते धुएं के कारण उनकी नींद टूटी। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर शरण ली। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक गाड़ी जल रही थी। फिलहाल इस क्षेत्र में रहने वाले कई लोग नजदीकी पार्किंग एरिया में एकत्रित हैं और अपने घरों में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित किया जाए और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया जा सके।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.