ताजा खबर
West Bengal Elections 152 में से 110 सीटों पर होगा बीजेपी का कब्जा पहले चरण की वोटिंग के बाद अमित शा...   ||    लगातार 3 दिनों से बाजार में कोहराम जारी, निवेशकों के डूब गए 9 लाख करोड़   ||    प्याज की कीमतों में 'आग' ₹60 के पार पहुँचा भाव, सरकार ने कीमतों को काबू करने के लिए निकाला 'बफर स्टॉ...   ||    16 चौके-छक्के 4 मैचों में दूसरा शतक, फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला   ||    सूट योरसेल्फ क्या यह ब्रांडेड माइक्रो सीरीज गेम चेंजर साबित हो रही है   ||    सपने Vs एवरीवन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    अक्षय और विद्या की जोड़ी फिर करेगी कमाल नई फिल्म की शूटिंग के लिए केरल रवाना   ||    कान में पायल कपाड़िया का जलवा भारतीय सिनेमा को मिला नया सम्मान   ||    प्रेगनेंसी और करियर के बीच दीपिका का कमाल संतुलन   ||    सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||   

राजेंद्र राठौड़ ने कहा, भ्रम फैला रहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 6, 2025

मुंबई, 06 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ गुरुवार ने जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पेपर लीक से भर्ती के मामले में वे व्यक्तिगत तौर पर भी खुद यही चाहते हैं कि अनिर्णय से असमंजस की स्थिति बनती है। इस पर सरकार को जल्द निर्णय करना चाहिए। इसके लिए वे खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर आग्रह भी करेंगे। सरकार ने भी हाईकोर्ट में एसआई भर्ती के मामले में जल्द निर्णय करने की बात कही है।

जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की चिंता को निराधार करार देते हुए कहा कि यह तय है कि लोकसभा और विधानसभा परिसीमन जनगणना पूरी होने के बाद किया जाएगा। ऐसे में स्टालिन के बयान सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन बरसों से लंबित है, जो अब होना ही चाहिए।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बार वन नेशन – वन इलेक्शन पर लगातार चर्चा हो रही है। इसके लिए समिति गठित की गई है, जो इस पर मंथन कर रही है। वहीं, कुछ लोग हैं, जो देश को बांटने की कोशिश में लगे हैं। वो हिंदी भाषा को लेकर भ्रम फैलाकर अपना राजनीतिक मकसद को पूरा की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के लिए घातक है। खोए हुए जनाधार को वापस पाने के लिए चाय के प्याले में तूफान खड़ा करना चाह रहे हैं। गड़े मुर्दे उखाड़कर और लोगों की भावनाओं पर खड़े होकर सवार होकर अपने राजनीतिक धरातल को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। जो उचित नहीं है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.