ताजा खबर
अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||   

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के शादी रिसेप्शन में जुटे दिग्गज नेता, दिल्ली में हुआ आयोजन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 6, 2025

मुंबई, 06 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा का वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार को नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित किया गया जिसमें देशभर से कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने शिरकत की। इस खास मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे नेता भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और अन्य मेहमानों के साथ डिनर टेबल पर नजर आईं। महुआ मोइत्रा इस मौके पर लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी में नजर आईं, जबकि पिनाकी मिश्रा ने सफेद पारंपरिक पोशाक पहनी थी जिसमें लाल बॉर्डर था। दोनों ने इस साल 3 मई को जर्मनी में विवाह किया था। 50 वर्षीय महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की सांसद हैं, वहीं 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से पूर्व सांसद हैं और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील भी हैं। पिनाकी मिश्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरी सीट से भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने हराया था।

महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी, जिससे उनका तलाक हो चुका है। इसके अलावा वह कुछ समय तक सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के साथ रिश्ते में भी रही थीं, लेकिन बाद में दोनों में विवाद हो गया था। पिनाकी मिश्रा की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं। मिश्रा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से स्नातक की डिग्री ली है। राजनीति में आने से पहले वे न्यूयॉर्क और लंदन में जेपी मॉर्गन चेस के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। साल 2010 में उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ राजनीति में कदम रखा था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.