ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

शाह ने कहा, 2 घंटे एक्सरसाइज, 6 घंटे की नींद जरूरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 19, 2025

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के युवाओं को अगर स्वस्थ्य और फिट रहना है तो उन्हें अपने रूटीन में बदलाव करना होगा। यह बात मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं। अमित शाह ने नई दिल्ली में वर्ल्ड लिवर डे पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) के एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। शाह ने कहा कि देश के युवाओं को अभी 40-50 साल और जीना है और देश की प्रगति में योगदान देना है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपने शरीर के लिए दो घंटे व्यायाम और अपने दिमाग के लिए छह घंटे की नींद रिजर्व करें। अमित शाह ने कहा, "मई 2020 से लेकर आज तक मैंने अपने जीवन में बहुत बड़ा बदलाव किया। आवश्यक मात्रा में नींद, पानी और आहार और नियमित व्यायाम ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आज मैं आपके सामने किसी भी तरह की एलोपैथिक दवा और इंसुलिन से मुक्त होकर खड़ा हूं। यह मेरा अपना अनुभव है। मैं आज यहां इस अनुभव को साझा करने आया हूं।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा. आज लिवर डे के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश में किसी को भी हेल्थ सर्विस के लिए संघर्ष न करना पड़े। हमारी राजधानी दिल्ली सिर्फ यहीं के लोगों के इलाज के लिए नहीं है। पूरे देश और दुनिया से लोग यहां आते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करें। साथ ही, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, "सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली की नई सरकार ने अपनी नीतियों और एजेंडे में स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता दी है। पिछली सरकार की नीतियों के कारण दिल्ली पिछड़ गई थी। सक्सेना ने आगे कहा कि ILBS एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने देश और विदेश में अपनी पहचान बनाई है। ILBS को एक दशक से भी अधिक समय से लिवर रोगों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोगात्मक केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिवर डे पर सोशल मीडिया पर लिखा, "#WorldLiverDay को ध्यानपूर्वक खाने और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन कम करने जैसे छोटे कदम बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत का निर्माण करें। #StopObesity"


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.