ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

Lok Sabha Election 2024 के लिए सपा ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, मैनपुरी से डिंपल तो बदायूं से धर्मेंद्र यादव देखें पूरी लिस्ट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 31, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने काफी विचार-विमर्श के बाद 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में डिंपल यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव जैसे बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है. समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। सपा की पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से जबकि धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने काफी विचार-विमर्श के बाद 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में डिंपल यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव जैसे बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है.

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी गई है. इसके तहत डिंपल यादव मैनपुरी से और धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे. संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटा से देवेश शाक्य, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, डाॅ. नवल किशोर मैदान में रहेंगे, जबकि के. अकबरपुर.पाल से राजाराम, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट मिला है।

मीरजापुर के नरेश उत्तम प्रभारी और वाराणसी के सुरेंद्र पटेल प्रभारी बने।


प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद सपा ने दो लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों की भी घोषणा कर दी. नरेश उत्तम पटेल को मिर्ज़ापुर और सुरेंद्र पटेल को वाराणसी का प्रभार सौंपा गया है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.