ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी दिखाने लगी रंग, IMD ने दी ये चेतावनी

Photo Source :

Posted On:Friday, December 15, 2023

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां तापमान में भारी गिरावट आई है. पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल कम ठंड पड़ेगी, लेकिन सर्दी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. दिसंबर आधा बीत चुका है और तापमान गिरकर 5-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राजधानी में कई स्थानों पर कोहरे की घनी परत छाई रही। देश में सर्दी का प्रचंड रूप दिखने लगा है. दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हवा की सरसराहट के साथ ही गलन का अहसास भी शुरू हो गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण आसपास के मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान लगातार कम हो रहा है. हालांकि, ठंड अभी भी बढ़ने की संभावना है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

एक तरफ पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है. कोहरे के कारण लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी का अनुमान है कि बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी. साथ ही उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कई स्थानों पर हल्का और घना कोहरा छाया रहा। साथ ही कई राज्यों में अलग-अलग विजिबिलिटी दर्ज की गई है. पंजाब के अमृतसर में 0, पटियाला में 500, उत्तर प्रदेश के घूरपुर में 200, लखनऊ और वाराणसी में 500, बिहार के पूर्णिया जिले में 200, असम और मेघालय के गुवाहाटी में 200 और त्रिपुरा के कैलाशहर में 500 दृश्यता दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 16 और 17 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से मध्यम बारिश होगी। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिलेगा और कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ेगी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.