ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

पाकिस्तान के पंजाब में 3 हिंदू अगवा, खैबर और पख्तूनख्वां में भी 16 मजदूर अगवा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 10, 2025

मुंबई, 10 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन हिंदू युवकों को अगवा कर लिया गया है। अगवा करने वाले अपराधियों ने पुलिस से उनके साथियों को रिहा करने की मांग की है। साथ ही ऐसा न करने पर अगवा किए गए हिंदुओं को जान से मारने की धमकी दी है। पंजाब पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को रहिम यार खान जिले के भोंग इलाके में हुई है। यह इलाका पंजाब की राजधानी लाहौर से 400 किमी दूर है। अगवा किए गए हिंदू युवकों के नाम शमन, शमीर और साजन हैं। तीनों युवक भोंग के बेसिक हेल्थ यूनिट के पास मौजूद थे। तभी 5 डकैतों ने उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए।

अगवा करने वाले डकैतों के सरगना अशिक कोराई ने बाद में एक वीडियो भी रिलीज किया। इस वीडियो में उसने अहमदपुर लामा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राणा रमजान के चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके परिवार के 10 सदस्यों को रिहा करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसने पुलिस पर हमला करने और हिंदू युवकों की हत्या करने की धमकी दी। डकैतों की तरफ से जारी हुए वीडियो में तीनों युवक जंजीरों में बंधे दिखाई दिए। तीन युवक अधिकारियों से अपनी रिहाई के लिए गुहार लगा रहे थे। पिछले साल भी इस इलाके में डकैतों ने पुलिस वाहनों पर हमला किया था। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

पाकिस्तान के ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने यूरेनियम और प्लूटोनियम की खदानों में काम करने वाले 16 मजदूरों को अगवा कर लिया। ये सभी मजदूर एक एटॉमिक एनर्जी माइन साइट पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वाहन से अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने वाहन को आग लगा दी और मजदूरों को अज्ञात जगह ले गए। अभी तक किसी भी संगठन ने मजदूरों के अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस के मुताबिक 16 में से 8 मजदूर रिहा हो गए हैं। इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों की मौजूदगी है। इस तरह के मामलों में पहले इसके आतंकियों का नाम सामने आ चुका है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.