ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिकी सांसदों ने ट्रम्प से कहा, भारत पर टैरिफ घटाएं, रिश्ते सुधारें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 9, 2025

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के 21 सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पत्र लिखकर भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने की अपील की है। यह पत्र सांसद डेबोरा रॉस और रो खन्ना ने 8 अक्टूबर को भेजा। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ अमेरिका की दोस्ती को नुकसान पहुंच रहा है। इस नीति से न सिर्फ दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि आम लोगों और कंपनियों पर भी असर पड़ रहा है। सांसदों ने चेतावनी दी कि अगर टैरिफ बढ़ता रहा तो अमेरिकी नागरिकों को महंगे उत्पाद खरीदने पड़ेंगे और कंपनियों को वित्तीय नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के इस कदम से भारत चीन और रूस के और करीब जा सकता है। सांसदों ने जोर दिया कि भारत-अमेरिका की साझेदारी वैश्विक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण है और इसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। पत्र में सांसदों ने लिखा कि भारत अमेरिका का प्रमुख व्यापारिक सहयोगी है। अमेरिकी कंपनियां भारत से दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा उत्पाद खरीदती हैं, जिससे दोनों देशों को आर्थिक लाभ होता है। भारत में निवेश से अमेरिकी कंपनियों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलती है, जबकि भारत का निवेश अमेरिका में नौकरियों को बढ़ावा देता है।

सांसदों ने कहा कि भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ से भारतीय कंपनियों और अमेरिकी उपभोक्ताओं, दोनों को नुकसान हो रहा है। इससे अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की कीमत बढ़ रही है और मांग में भारी गिरावट की आशंका है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और इसे राजनीतिक या आर्थिक फैसलों से कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। सांसदों ने याद दिलाया कि भारत क्वाड गठबंधन का अहम हिस्सा है और इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने में अमेरिका का विश्वसनीय साथी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा दृष्टि से बेहद जरूरी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% अतिरिक्त शुल्क रूसी तेल की खरीद को लेकर लगाया गया। ट्रम्प का कहना है कि भारत की तेल खरीद रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में मदद कर रही है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टैरिफ भारत के लगभग 5.4 लाख करोड़ रुपये के निर्यात को प्रभावित कर सकता है। इससे अमेरिका में भारतीय परिधान, आभूषण, फर्नीचर और सी-फूड जैसे उत्पाद 70% तक महंगे हो सकते हैं, जिससे उनकी मांग में भारी गिरावट आ सकती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.