ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पुतिन से बातचीत के लिए तैयार​ जेलेंस्की, कहा हम दुश्मन पर करेंगे बात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 5, 2025

मुंबई, 05 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस से युद्ध में अब तक 45,100 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जबकि 3.90 लाख सैनिक घायल हुए हैं। उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा कि वह युद्ध खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत को तैयार हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अगर यही एकमात्र तरीका है जिससे यूक्रेन में शांति आ सकती हैं तो हमारा देश इसे जरूर अपनाएगा। हालांकि डायलॉग टेबल मैं पुतिन के प्रति बहुत निर्दयी रहूंगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें दुश्मन मानता हूं और वो भी मुझे दुश्मन मानते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि 3 साल बाद भी युद्ध के मोर्चे पर अभी भी संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही तीन साल पूरे होने वाले हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि, मेरा मानना है कि अगर हम डायलॉग की तरफ बढ़ते हैं तो इसमें अमेरिका, यूरोप, यूक्रेन और रूस का शामिल होना जरूरी है। हम यूक्रेन की जमीन पर रूस के किसी भी कब्जे को मान्यता नहीं देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस को हमारी जमीन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी देशों की तरफ से मिला समर्थन पर्याप्त नहीं है। जेलेंस्की का अनुमान है कि 2022 से अब तक रूस के 3.50 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 7 लाख लोग घायल या लापता हैं। हालांकि इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ पुतिन पहले ही जेलेंस्की से बात करने से इनकार कर चुके हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि रूस पर लगा प्रतिबंध हटाए जाएं। इससे आने वाले वक्त में फिर हमले का खतरा बढ़ जाएगा। हमारी टीम वॉशिंगटन के टॉप यूक्रेनी अधिकारी कीथ केलॉग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के संपर्क में है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.