ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

Fact Check: क्या सच में केंद्र सरकार 'PM मोदी AC योजना 2025' के तहत फ्री में 5 स्टार एसी दे रही है? वायरल हो रहे दावे की जानें सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है। इनमें से कई पोस्ट और दावे भ्रामक होते हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसा ही एक ताज़ा मामला सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'पीएम मोदी एसी योजना 2025' के तहत देश के नागरिकों को मुफ्त में 5-स्टार रेटिंग वाले एयर कंडीशनर (AC) देने जा रही है। लेकिन इंडिया टीवी की पड़ताल और सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया से स्पष्ट हो गया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है।

क्या है वायरल दावा?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार मई 2025 में ‘पीएम मोदी एसी योजना’ लॉन्च करने वाली है। इस योजना के तहत देशभर में 1.5 करोड़ 5-स्टार एयर कंडीशनर मुफ्त में बांटे जाएंगे। इस मैसेज में यह भी कहा गया कि एसी वितरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोगों को सलाह दी गई कि वे एक खास इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करें ताकि भविष्य में अपडेट मिलते रहें।

वायरल पोस्ट में क्या-क्या दावे किए गए?

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट डालते हुए लिखा, “भारत सरकार जल्द ही सभी को मुफ्त 5-स्टार एसी देगी! कार्बन उत्सर्जन को कम करने और लोगों के बिजली बिल को घटाने के लिए यह पीएम मोदी एसी योजना लाई गई है।” पोस्ट में दावा किया गया कि इस योजना के तहत इच्छुक लोग आवेदन करेंगे तो 30 दिनों के भीतर उनके घर पर एसी इंस्टॉल कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया गया कि इस स्कीम के लिए बाजार में एसी की भारी कमी हो सकती है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

चूंकि यह दावा तेजी से वायरल हो रहा था, इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल की। पड़ताल के दौरान न तो भारत सरकार की किसी वेबसाइट पर और न ही बिजली मंत्रालय या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऐसी किसी योजना की पुष्टि मिली।

वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर इस दावे को फेक करार दिया। PIB ने लिखा, “सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ‘पीएम मोदी एसी योजना 2025’ के तहत मुफ्त 5-स्टार एसी बांट रही है। यह दावा पूरी तरह झूठा है। बिजली मंत्रालय ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है।”

लोगों के लिए जरूरी चेतावनी

इंडिया टीवी की जांच और PIB की पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 'पीएम मोदी एसी योजना 2025' नाम से कोई भी सरकारी योजना अस्तित्व में नहीं है। यह एक भ्रामक और फर्जी दावा है, जिसे लोगों को गुमराह करने और सोशल मीडिया ट्रैफिक बढ़ाने के लिए फैलाया गया है।

इसलिए आम नागरिकों से अपील है कि ऐसे भ्रामक संदेशों से सतर्क रहें, उन्हें बिना जांचे-परखे साझा न करें, और सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल अधिकृत वेबसाइटों और सरकारी स्रोतों से ही लें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.