ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

Fact Check News : क्या हर महिला को केंद्र सरकार से लोन मिल सकेगा? जांच में निकली ये सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 10, 2022

इंडियन जॉब नाम के एक यूट्यूब चैनल का दावा है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं को मोटा कर्ज दे रही है। यह कर्ज करीब दो लाख 20 हजार रुपये है। इस मैसेज के जरिए दावा किया जा रहा है कि उम्मीदवार को लोन लेने के लिए आवेदन करना होगा. यह योजना पूरे देश में लागू है। पीआईबी फैक्ट चेक ने जब इसकी पड़ताल की तो पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं चलाई है। पीआईबी ने इस मैसेज को ट्विटर पर भी शेयर किया है। इस मैसेज में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखी जा सकती है. तस्वीर के नीचे लिखा है कि इस लोन के लिए जल्द अप्लाई करें। पीआईबी ने इस मामले में आम जनता को आगाह किया है। उनका कहना है कि इस तरह के फेक मैसेज के झांसे में आने की जरूरत नहीं है।

इन मैसेज के जरिए आम जनता से उनकी निजी जानकारी मांगी जाती है। इसकी मदद से कई बार स्कैमर आम जनता के अकाउंट हैक कर सकते हैं। यहीं नहीं कोई भी गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है। पीआईबी का कहना है कि इन संदेशों को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। इसे साझा नहीं किया जाना चाहिए ताकि आम जनता में भ्रम पैदा न हो। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां आम जनता को योजना के झांसे में लाकर जानकारी जुटाई जाती है। इस तरह जनता में भ्रम का माहौल पैदा कर सबसे पहले उनसे जानकारी मांगी जाती है. बाद में स्कैमर्स उन्हें कॉल करते हैं और उनके अकाउंट की डिटेल निकालने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे आम लोगों का खाता साफ कर देते हैं। इससे आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.