ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

Petrol Price Today: क्या आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? गाड़ी में तेल भरवाने से पहले यहां चेक करें रेट

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 21, 2023

21 अक्टूबर 2023 को पेट्रोल डीजल रेट: इजरायल-हमास युद्ध के कारण दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इस बीच, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड ऑयल दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल आज 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 88.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.24 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और यह 92.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में क्या हैं ईंधन दरें?

चारों महानगरों की बात करें तो नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. यहां पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 102.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

  • आगरा- पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.63 रुपये, डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • प्रयागराज- पेट्रोल 66 पैसे महंगा होकर अब 97.32 रुपये प्रति लीटर, डीजल 65 पैसे महंगा होकर 90.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • गोरखपुर- पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.87 रुपये प्रति लीटर, डीजल 5 पैसे महंगा होकर 90.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • नोएडा- पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये, डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.99 रुपये, डीजल 19 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर है.
  • पटना- पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 107.54 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 94.32 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

शहर के हिसाब से कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें?

देश में सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। आप चाहें तो एसएमएस के जरिए भी कीमत चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक कीमत जानने के लिए RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। HPCL ग्राहक 9222201122 पर HPPRICE लिखकर एसएमएस करें। कीमत जानने के लिए BPCL ग्राहकों को RSP 9224992249 पर भेजना चाहिए। कुछ ही मिनटों में आपको मैसेज के जरिए जानकारी मिल जाएगी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.