ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

"सिर्फ अच्छी या बुरी फिल्म होती है, उत्तर या दक्षिण नहीं" – हिट 3 को लेकर नानी का बड़ा बयान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

मुंबई में अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म हिट - द थर्ड केस, या हिट 3 के प्रमोशन के दौरान, नैचुरल स्टार नानी ने भारतीय सिनेमा में आ रहेबदलावों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब क्षेत्रीय पहचान से ऊपर उठकर सिर्फ अच्छी कहानियों को प्राथमिकता दीजाए।

“आज के समय में न कोई नॉर्थ की फिल्म है और न साउथ की,” नानी ने कहा। “अब सिर्फ दो ही तरह की फिल्में हैं – अच्छी फिल्म और बुरी फिल्म।आज जब कोई फिल्म रिलीज होती है, तो सोशल मीडिया के जरिए सबको खबर लगती है कि यह एक अच्छी फिल्म है – तो लोग उसे देखना चाहतेहैं, चाहे वो किसी भी भाषा की क्यों न हो। बस हमें उसे उपलब्ध कराना है। दर्शक अब ज्यादा खुले दिमाग के हैं, उन्हें एक अच्छी फिल्म चाहिए, वोउनकी लोकल भाषा में हो यह ज़रूरी नहीं है – और यह बहुत अच्छी बात है।”

नानी मानते हैं कि यह बदलाव भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा, “इस तरह का बदलाव इंडस्ट्री के लिए अनगिनत नएरास्ते खोलेगा। मैं इसे एक पॉजिटिव संकेत मानता हूं। मैं ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश कर रहा हूं जो हर तरह के दर्शकों से जुड़ सके।”

हिट यूनिवर्स में अपने तेज़तर्रार और इंटेंस किरदार अर्जुन सरकार के रूप में वापसी करने को लेकर नानी ने बताया कि इस रोल को निभाना उनके लिएमुश्किल नहीं था। “अर्जुन सरकार को निभाना मुश्किल नहीं था, क्योंकि जिस तरह से किरदार लिखा गया है, वो कागज़ पर बहुत अच्छे से परिभाषितथा, जिससे मेरा काम आसान हो गया,” उन्होंने कहा और लेखकों की तारीफ की।

निर्देशक सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित, HIT 3, इस सीरीज की अगली किस्त है। फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश, और ब्रह्माजी जैसेअनुभवी कलाकार भी हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.