ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

Chhattisgarh Election Candidate Second List: छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची जारी, कांग्रेस ने 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 19, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची सामने आ गई है, इस सूची में 53 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 17 नए चेहरों को जगह दी गई है. वहीं, 10 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. अब तक पार्टी 90 में से 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है और अब केवल सात सीटों की घोषणा बाकी है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 विधायकों को दोबारा मैदान में नहीं उतारा है. ये स्थान हैं मनेंद्रगढ़, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लैलूंगा, पाली तानाखार, बिलाईगढ़ धारसीवा, रायपुर ग्रामीण, अहिवारा और जगदलपुर।

Congress has released second list of candidate for chhattisgarh assembly election #chhattisgarhelection pic.twitter.com/iDPk2zsbzJ

— अपर्णा अग्रवाल (@Aparna_oo7) October 18, 2023

एक तरफ जहां 10 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. वहीं, पार्टी ने 17 नए चेहरों को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की पहली सूची में जहां आठ विधायकों के टिकट काटे गए थे, वहीं दूसरी सूची में 10 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. राज्य में अब तक घोषित सीटों में से कुल 18 विधायकों के टिकट काटे गए हैं, राज्य में दो चरणों में चुनाव होना है. 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.