ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 2 की बॉडी मिली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 16, 2023

मुंबई, 16 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में सेना ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया। पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर पीएमएस ढिल्लन ने बताया, ऑपरेशन 8 घंटे में खत्म हुआ, लेकिन अभी भी सर्चिंग जारी है। कमांडर ढिल्लन ने आगे बताया, 2 आतंकियों के शव मिले, तीसरे की लाश, बॉर्डर के पास पड़ी थी, लेकिन पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग के कारण हमारे सुरक्षाबलों को बॉडी नहीं मिल सकी। पाकिस्तानी फौज आतंकियों की मदद कर रही थी। वे इन्हें कवर फायर दे रहे थे। ढिल्लन ने यह भी बताया, एनकाउंटर साइट से एक AK-47, 7 मैगजीन, चाइनीज पिस्टल, ग्रेनेड, पाकिस्तानी करेंसी और पांच किलो IED भी बरामद की गई है। आपको बता दें, पिछले 6 दिनों में सुरक्षाबलों का यह तीसरा एनकाउंटर है। 12 सितंबर को राजौरी में 2 आतंकी मारे गए और 1 जवान शहीद हुआ था। अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में 13 सितंबर से एनकाउंटर जारी है। 4 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां भी आतंकियों की तलाश जारी है।

तो वहीं, पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर पीएमएस ढिल्लन ने बताया, सुबह ऑपरेशन शुरू होने के बाद आधे घंटे में ही तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। दो की बॉडी रिकवर कर ली गई थी। तीसरा आतंकी जो घायल था, वह नजदीकी पाकिस्तानी पोस्ट के फायरिंग सपोर्ट की मदद से बच निकला। पाकिस्तानी आर्मी की पोस्ट से हमारी सेना पर फायरिंग की गई। उन्होंने हमारे ड्रोन पर भी फायरिंग की। घायल आतंकी करीब 400 मीटर पाकिस्तानी सीमा में चला गया। हमारा अनुमान है कि तीसरा घायल आतंकी भी मारा जा चुका है। हमारे ड्रोन कैमरे से मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी लाश पाकिस्तान सेना ने रिकवर की है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.