ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

नागपुर एयरपोर्ट पर कार्डियक अरेस्ट से हुई एक पायलट की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 17, 2023

मुंबई, 17 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नागपुर एयरपोर्ट पर कार्डियक अरेस्ट से 40 साल एक पायलट की मौत हो गई। इसी पायलट को नागपुर-पुणे फ्लाइट ले जानी थी। अफसरों के मुताबिक, पायलट का नाम कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम था। दोपहर 12 बजे वे प्लेन में जा ही रहे थे, तभी अचेत होकर गिर पड़े। सुब्रमण्यम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। देश में लगातार दो दिन में दो पायलट्स की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुब्रमण्यम ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम से पुणे होते हुए नागपुर तक फ्लाइट लेकर आए थे। जिसके बाद गुरुवार को वे अचानक बेहोश हो गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वही, पायलट रोस्टर के मुताबिक, सुब्रमण्मय कार्डियक अरेस्ट से पहले दो सेक्टर (तिरुवनंतपुरम-पुणे-नागपुर) में फ्लाइट उड़ा चुके थे। 16 अगस्त को सुब्रमण्यम ने रात करीब 3 बजे से सुबह 7 बजे तक उड़ान भरी थी। इसके बाद वे 27 घंटे का रेस्ट कर चुके थे। अगली दिन यानी 17 अगस्त को दोपहर एक बजे फ्लाइट उड़ानी थी, लेकिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.