ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

गगनयान का हेलिकॉप्टर से गिराकर होगा एयरड्रॉप टेस्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 25, 2023

मुंबई, 25 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) अब मिशन गगनयान के लिए इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसमें गगनयान के क्रू मॉड्यूल को हेलिकॉप्टर से गिराना और अलग-अलग ऊंचाई और वेलोसिटी पर मॉड्यूल पर पड़ने वाले प्रभावों को समझना शामिल है। एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा हो जाने के बाद ISRO यान की दिक्कतों को जानने के लिए पैड एबोर्ट टेस्ट भी करेगा। ये सभी टेस्ट इसरो के 2035 तक स्पेस स्टेशन और 2040 तक मानव को चांद तक भेजने के तैयारियों का हिस्सा है। इसके पहले ISRO ने 21 अक्टूबर को गगनयान का सफल इन-फ्लाइट एबोर्ट टेस्ट किया था।

तो वहीं, गगनयान के इन-फ्लाइट एबोर्ट टेस्ट के बंगाल की खाड़ी से क्रू मॉड्यूल (CM) बरामद किया गया था, जिसका इसरो ने एनालसिस किया। इसके साथ ही क्रू एस्केप सिस्टम (CES) के कुछ हिस्सों का भी अध्ययन किया गया। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गिरे मॉड्यूल के अंदर के सिस्टम और पार्ट कैसे बचे रहे, इसका भी अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही, स्पेस एजेंसी ने बताया कि इसरो अपनी योजना के मुताबिक एक इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट करेगा। इसकी तारीख क्रू मॉड्यूल के एनालसिस होने के बाद तय की जाएगी। अगर संभव हुआ तो दिसंबर तक टेस्ट किया जा सकता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.