ताजा खबर
West Bengal Elections 152 में से 110 सीटों पर होगा बीजेपी का कब्जा पहले चरण की वोटिंग के बाद अमित शा...   ||    लगातार 3 दिनों से बाजार में कोहराम जारी, निवेशकों के डूब गए 9 लाख करोड़   ||    प्याज की कीमतों में 'आग' ₹60 के पार पहुँचा भाव, सरकार ने कीमतों को काबू करने के लिए निकाला 'बफर स्टॉ...   ||    16 चौके-छक्के 4 मैचों में दूसरा शतक, फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला   ||    सूट योरसेल्फ क्या यह ब्रांडेड माइक्रो सीरीज गेम चेंजर साबित हो रही है   ||    सपने Vs एवरीवन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    अक्षय और विद्या की जोड़ी फिर करेगी कमाल नई फिल्म की शूटिंग के लिए केरल रवाना   ||    कान में पायल कपाड़िया का जलवा भारतीय सिनेमा को मिला नया सम्मान   ||    प्रेगनेंसी और करियर के बीच दीपिका का कमाल संतुलन   ||    सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||   

दिल्ली के लिए बीजेपी के ऑब्जर्वर्स की घोषणा संभव, पार्टी हेडक्वार्टर में हुई बैठक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 15, 2025

मुंबई, 15 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भाजपा ने ऑब्जर्वर्स की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पार्टी हेडक्वॉर्टर में महासचिवों की बैठक जारी हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। एक दिन पहले हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया था कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद 18 या 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में CM और मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। CM के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक प्रवेश वर्मा ने कहा- भाजपा सरकार के प्रमुख एजेंडे में विकास, साफ पानी की सप्लाई, साफ हवा जैसे मुद्दे हैं। इसके साथ ही यमुना की सफाई भी शामिल है। पार्टी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और नदी को निर्मल करने का अपना वादा पूरा करेगी।

आपको बता दें, 8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव के रिजल्ट में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। पिछले 2 विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस को इस बार भी एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा। 9 फरवरी को भी दिल्ली के भाजपा विधायकों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया था- बैठक में पानी, सीवेज, यमुना जल की सफाई पर चर्चा हुई। तय किया गया कि ये काम प्राथमिकता पर करने हैं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद विधायकों की यह पहली बैठक थी। बैठक के बाद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से उनके आवास पर मुलाकात की थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.