ताजा खबर
बिसलेरी के पानी के नमूने जांच में फेल, कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने पर मुकदमे को मंजूरी   ||    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में मुंबई से जुड़ेंगे श्रेयस अय्यर   ||    ईरान में 14 वर्षीय किशोरी की पति ने पीटकर हत्या की, कुछ दिन पहले ही दिया था बच्चे को जन्म   ||    इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगा प्रतिबंध, विदेशी छात्रों की संख्या भी 30 प्रतिशत तक ...   ||    गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक भेजे गए स्वदेश   ||    छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी सफलता, यूएई से प्रत्यर्पित आरोपी विकास अग्रवाल 30 नवंबर तक ईओडब्ल्यू ...   ||    बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत से मृतकों की संख्या 1,378 पहुंची   ||    शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी का धमाका, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' हुआ जारी   ||    नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने अनोखे डॉक्टर, 'डॉ. हसन' का रोमांचक ट्रेलर जारी, इस दिन होगी सीरीज रिलीज   ||    राशी खन्ना के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स, 'फर्जी 2' से लेकर रजनीकांत की 'धर्मन' तक में आएंगी नजर, '...   ||   

बिसलेरी के पानी के नमूने जांच में फेल, कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने पर मुकदमे को मंजूरी

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 28, 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बिसलेरी इंटरनेशनल के बोतलबंद पानी का सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल होने के बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में कंपनी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा स्थित संयंत्र से लिए गए नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि प्राइमरी और रेफरल लैब दोनों ने की है।

कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी से पानी के सीवेज के संपर्क में आने या पाइपलाइन में खराबी की आशंका जताई जाती है। इसी आधार पर एफएसएसएआई ने 12 अगस्त 2026 को एक विशेष बैच की बिक्री पर रोक लगाई थी और अब मुकदमे की अनुमति दी है। हाल ही में गोवा इकाई के सैंपल में भी तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और जांच में पॉलीक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन पाए जाने का मामला सामने आया था, जिस पर बिसलेरी ने अपने उत्पादों को सुरक्षित बताते हुए 10 चरणों में 90 से अधिक गुणवत्ता जांच का दावा किया था।

इस बीच, एफएसएसएआई ने देशभर में पैक्ड पेयजल ब्रांडों की निगरानी बढ़ा दी है। प्राधिकरण के सीईओ रजित पुन्हानी ने बताया कि बिसलेरी, एक्वाफिना और किनले सहित अन्य ब्रांडों के नमूनों की जांच जारी है, जिसके नतीजे एक से दो महीने में आने की उम्मीद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन कराना है, न कि लोगों में घबराहट फैलाना।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.