ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

हैदराबाद में हुई CWC मीटिंग, खड़गे ने कहा, मोदी पूरी तरह फेल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 16, 2023

मुंबई, 16 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग शुरू हुई। पिछले महीने नई CWC के गठन के बाद ये मीटिंग की गई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई को रोकने, बेरोजगारी, मणिपुर हिंसा और असमानता के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है। खड़गे ने ये भी कहा कि जिस तरह से इंडियन नेशनल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) को कामयाबी मिल रही है, भाजपा सरकार विपक्षी दलों पर कार्रवाई करने में लगी है। हम संसद में विपक्ष की आवाज दबाने की निंदा करते हैं। साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं से भारत की आधुनिक, प्रोग्रेसिव और सेक्युलर इमेज को धक्का लगा है। भाजपा आग में घी डालने का काम कर रही है। दो दिन चलने वाली इस बैठक के दौरान पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई चरणों में चर्चा होगी।

तो वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर सत्ताधारी बीआरएस और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार देखने को मिला। हैदराबाद में CM के चन्द्रशेखर राव की तस्वीर के साथ बुक मॉय सीएम और 30 प्रतिशत कमीशन नारे लिखे हुए पोस्टर लगाए गए हैं। कई जगह कांग्रेस के खिलाफ भी पोस्टर बैनर लगे हैं। एक पोस्टर में लिखा है, 2004 से 2014 तक सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने अनुसूचित जाति कैटेगराइजेशन के नाम पर दलितों को बेवकूफ बनाया था। कांग्रेस एक बार फिर गांरटी के नाम पर ऐसा करना चाहती है। साथ ही, सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले सोनिया गांधी ने X पर लिखा, कांग्रेस हमेशा तेलंगाना की जनता के लिए खड़ी रही है। अब राज्य को तरक्की के एक नए दौर में ले जाने का समय है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी तेलंगाना और देश के विकास का नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेता शामिल हुए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.