ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

केंद्रीय पुलिस बल में इंडियन ब्रीड के डॉग होंगे शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 23, 2023

मुंबई, 23 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जल्द ही इंडियन ब्रीड के डॉग तैनात करने वाला है। दरअसल, न्यूज एजेंसी PTI ने गृह मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि मुधोल हाउंड नस्ल के देसी कुत्ते की टेस्टिंग BSF और ITBP की ओर से पहले ही किया जा चुका है। CRPF और BSF के डॉग ट्रेनिंग सेंटर में रामपुर हाउंड जैसे कुत्तों की टेस्टिंग चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि BSF, ITBP और BSF को हिमाचली शेफर्ड, गद्दी, बखरवाल और तिब्बतन मास्टिफ जैसे पर्वतीय कुत्तों को एकसाथ ट्रेनिंग देने के लिए आदेश जारी किया गया। सभी डॉग K9 दस्ते के तहत तैनात किए गए हैं। K9 दस्ता सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए डॉग की ट्रेनिंग और सिलेक्शन करने का काम करता है। गृह मंत्रालय ने 2019 में पुलिस मॉडर्नाइजेशन के तहत K9 दस्ते की स्थापना की। इस दस्ते में डॉग्स की ब्रीडिंग, ट्रेनिंग और सिलेक्ट करने का काम किया जाता है। इसके लिए K9 दस्ते में मानक (SOP) तैयार की गई है, जिसमें डॉग के सिलेक्शन से लेकर उनकी ट्रेनिंग सिलेबस तक शामिल है।

रामपुर हाउंड, हिमालय माउंटेन कैनाइंस और हिमाचली शेफर्ड में गद्दी, बखरवाल, तिब्बती मास्टिफ जैसे देसी नस्ल के कुत्तों को केंद्रीय पुलिस बल में शामिल किया जाएगा। इन डॉग्ज के सिलेक्शन से लेकर ट्रेनिंग तक की जिम्मेदारी K9 दस्ते के पास होती है। इन कुत्तों को संदिग्ध, नशीले पदार्थ और विस्फोटकों को सूंघने, IED खोजने, खदानों में जांच करने, नकली कैश को पकड़ने के साथ जोखिम वाले इलाकों में गश्त करने और आतंकियों को खोजने में पुलिस की मदद करने के लिए तैनात किया जाएगा। आपको बता दें, वर्तमान में केंद्रीय पुलिस में तैनात सभी कुत्ते विदेशी नस्ल के हैं। इनमें जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, बेल्जियम मैलिनोस और कॉकर स्पैनियल शामिल हैं। इन कुत्तों के साथ एक हैंडलर की भी तैनाती की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी साइंटफिक तरीके से देसी नस्ल के डॉग्ज को आर्मी, सुरक्षा बल और पुलिस में शामिल करने और उन्हें बढ़ावा देने की बात कह चुके हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय ओद्यौगिक सुरक्षा बल (CISF) जैसे CAPF पुलिस के कामों में मदद के लिए देसी कुत्तों को भर्ती करने के लिए तैयार है। रामपुर हाउंड ब्रीड के डॉग की ट्रेनिंग अभी चल रही है। वहीं, हिमालयन माउंटेन कैनीस की ट्रेनिंग और टेस्टिंग के आदेश जारी हो गए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.