ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

राहुल गांधी ने एक युवती के आत्महत्या करने को लेकर तेलंगाना सरकार और BRS पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 14, 2023

मुंबई, 14 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक युवती के आत्महत्या करने को लेकर तेलंगाना सरकार और भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये आत्महत्या नहीं, युवाओं के सपनों की, उनकी उम्मीदों की हत्या है। बीते 10 सालों में बीजेपी रिश्तेदार समिति यानी बीआरएस और भाजपा ने मिलकर अपनी नाकामी से राज्य को तबाह कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकार जॉब कैलेंडर जारी करेगी। एक महीने में UPSC की तर्ज पर TSPSC का पुनर्गठन करेगी और एक साल के भीतर 2 लाख सरकारी पदों को भरेगी। ये कांग्रेस पार्टी की गारंटी है।

तो वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना में बार-बार सरकारी एग्जाम के कैंसिल होने से परेशान 23 साल की एक छात्रा ने हैदराबाद में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इसके बाद छात्रों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने मृतक प्रवालिका के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल नहीं ले जाने दिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्रा के शव को अस्पताल भेजा। साथ ही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छात्रा की आत्महत्या पर नाराजगी और खेद जाहिर किया। खड़गे ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तेलंगाना में 23 साल की छात्रा के आत्महत्या से दुखी और स्तब्ध हूं। जिसने कथित तौर पर राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा के बार-बार स्थगित होने के कारण अपना जीवन समाप्त कर लिया। BRS सरकार की उदासीनता के कारण तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश और नाराज हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि BRS सरकार पिछले 6-7 महीनों से परीक्षाएं टाल रही है। राज्य सरकार की लापरवाही के कारण ही कई आत्महत्याएं हो रही हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.