ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

राहुल ने कहा, चीन ने हजारों किमी जमीन हमसे छीनी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 25, 2023

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख दौरे के आखिरी दिन कारगिल में एक रैली को संबोधित किया। राहुल ने PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया। गरीबों, माताओं-बहनों और युवाओं से बात की। आपके दिल की बात समझने की कोशिश की। दूसरे नेता अपने 'मन की बात' करते हैं। मैंने सोचा मैं आपके मन की बात सुनूं। राहुल ने आगे कहा, लद्दाख बेरोजगारी का एपिसेंटर बन गया है। लद्दाख में सेलफोन का कवरेज और कम्युनिकेशन का सिस्टम नहीं है। लद्दाख में एयरपोर्ट है, लेकिन हवाई जहाज नहीं आता है। मैं संसद के अगले सत्र में वे लद्दाख के लोगों के मुद्दे उठाउंगा।

राहुल ने आगे कहा, कुछ महीने पहले, हम भारत जोड़ो यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे। इसका उद्देश्य देश में भाजपा-RSS द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था। यात्रा से जो संदेश निकला वह था-'नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं। पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद यह देखने को मिला। यात्रा के समय मैं लद्दाख नहीं जा सका। लद्दाख में यात्रा करना मेरे दिल में था और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल से पूरा किया। राहुल ने यह भी कहा, यहां सोलर एनर्जी की कोई कमी नहीं है। भाजपा के लोग आपकी जमीन आपसे लेना चाहते हैं। अडाणी के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां लगाने चाहते हैं और उसका फायदा आपको नहीं देना चाहते। हम यह कभी नहीं होने देंगे।

तो वहीं, राहुल ने भारत चीन बॉर्डर पर चल रहे गतिरोध को लेकर कहा, चीन ने हजारों किमी जमीन हमसे छीनी है। मगर PM ने इस पर झूठ बोला। वह कह रहे हैं एक इंच जमीन नहीं गई। यह सरासर झूठ है। राहुल के इस बयान पर BJP ने भी पलटवार किया। BJP नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आखिर राहुल को ये सब जानकारी कौन देता है। उनका चीन से क्या रिश्ता है। वह हमेशा आधारहीन बातें करते हैं। कारगिल में अपने लद्दाख दौरे का समापन करके राहुल श्रीनगर निकल गए। यह उनका निजी दौरा है। वह हाउसबोट और होटल में दो दिन बिताएंगे। शनिवार को सोनिया भी श्रीनगर पहुंचेंगी। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया, यह उनका फैमिली टूर है। इस दौरान वह कोई पॉलिटिकल मीटिंग नहीं करेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.