ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

Railways Recruitment 2023: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, ये कर सकते हैं अप्लाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 31, 2023

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसके मुताबिक रेलवे में अप्रेंटिस के आधार पर 300 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट apprenticeblw.in पर जाना होगा। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीआई और गैर-आईटीआई की 374 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत गैर-आईटीआई पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 प्रणाली में मैट्रिक और हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आईटीआई पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 प्रणाली में मैट्रिक या हाई स्कूल के साथ प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा


नोटिफिकेशन पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष है. जबकि अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, आईटीआई पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष (वेल्डर और कारपेंटर ट्रेड को छोड़कर) से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार आईटीआई या नॉन आईटीआई के लिए पत्र भरें।
  • अब उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • अंत में, उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.