ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

बेंगलुरु के एक मार्केट में खड़ी BMW कार से दो लोगों ने किया 14 लाख का कैश चोरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 23, 2023

मुंबई, 23 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु के एक मार्केट में खड़ी BMW कार से दो लोगों ने 14 लाख का कैश चोरी कर लिया। यह पूरी घटना मौके पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 58 सेकेंड के वायरल वीडियो में बाइक पर सवार एक युवक दिख रहा है। उसने हेलमेट और मास्क पहन रखा है। वहीं, एक अन्य शख्स BMW कार के पास टहल रहा है, उसने भी मास्क पहना है। कुछ देर टहलने के बाद वह किसी चीज से कार की ड्राइवर सीट की तरफ वाली खिड़की तोड़ता है, फिर वह खिड़की से कार के अंदर घुस जाता है।

इस दौरान बाइक पर खड़ा उसका साथी इधर-उधर नजर रखता है। कुछ ही देर में चोर कार से 14 लाख कैश निकाल लेता है। फिर दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो जाते हैं। मामले पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो लोगों ने BMW X5 सेडान कार से 14 लाख का कैश चुराया है, जिस कार से चोरी हुई उसकी कीमत एक करोड़ रुपए है। हमने केस दर्ज कर लिया है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों ने अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान न हो। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने की कोशिश हो रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.