ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 2 साल में नक्सलवाद खत्म कर देंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 6, 2023

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों की मीटिंग के दौरान कहा कि अगले दो साल में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे। गृह मंत्री ने ये भी कहा कि 2022 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सबसे कम हिंसक घटनाएं हुईं। इसके चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा भी पिछले 4 दशक में सबसे कम रहा। शाह ने ये भी कहा कि नक्सलवाद मानवता के लिए अपवाद है। हम इसके हर रूप को जड़ से खत्म कर देंगे।

वहीं, अफसरों ने बताया कि 2022 में नक्सली हिंसा में 77% तक की कमी देखी गई। 2010 में यह काफी ज्यादा थी। रीव्यू मीटिंग में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और झारखंड के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मीटिंग में पहुंचे। वहीं, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मंत्री बैठक में शामिल हुए। अफसरों ने बताया कि पिछले 5 सालों में नक्सलवादी इलाकों में सिक्योरिटी में खासा सुधार हुआ है। केंद्र सरकार ने 2015 में नक्सली हिंसा मामले में राष्ट्रीय स्तर की नीति और एक्शन प्लान बनाया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.