ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

आखिर बेकिंग सोडा को क्यों करना चाहिए आपको अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल ?

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

बेकिंग सोडा को हम एक क्लीनिंग प्रोडक्ट की तरह यूज करते है। बाथरूम साफ करने में या फिर फ्रिज से गन्दी स्मेल हटाने में इसका इस्तेमाल हर कोई करता है। लेकिन बेकिंग सोडा के कई ब्यूटी प्रॉपर्टीज भी होती है। आइये आपको बताते है की कैसे बेकिंग सोडा आपको और भी खूबसूरत बना सकता हैं।
बच्चों जैसे मुलायम पैर
आप अपने पैरों को 20 मिनट के लिए पानी में मिक्स बेकिंग सोडा के साथ डाले और कमाल देखें। यह नुस्खा आपको इतने मुलायम पैर देगा कि आप खुद हैरान हो जाएँगी। आपको गरम पानी में दो तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालना है और उसके बाद 15 - 20 मिनट के लिए अपने पैरो को उसमे डालना है। यह आपके पैरो को एक्सफोलिएट करेगा और उनको मुलायम बना देगा।
सुन्दर स्माइल
कॉस्मेटिक यूसेज में यह बेकिंग सोडा का सबसे फायदेमंद नुस्खा है। बेकिंग सोडा से आपके दांत सफेद हो सकते है। इसमें नैचुरली उन्हें सफेद करने की क्षमता है। तो फिर सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे अलग अलग रेमेडीज को भूल जाइये और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल अपने दांतो को साफ करने के लिए। साथ साथ पाइये बेहद खूबसूरत स्माइल।
सुन्दर बाल
बेकिंग सोडा आपके बालो के लिए बहुत अच्छा है। घर पर बनाए गए शैम्पू में यह जरूर यूज़ होता है। यह आपकी स्कैल्प को साफ़ कर देता है और डैंड्रफ से छुटकारा देता है। आप अपने नार्मल शैम्पू में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला सकते है या फिर आधा लीटर पानी की बाल्टी में एक टेबल स्पून बेकिंग सोडा डाल सकते है। ध्यान रहे बालों पर बेकिंग सोडा का ज्यादा इस्तेमाल उन्हें खराब भी कर सकता है।
सुन्दर मुलायम हाथ
बेकिंग सोडा से आपको सुंदर मुलायम हाथ मिल सकते है। अगर आपके हाथ रफ़ लग रहे है तो हलके गरम पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डाले और हाथो को उसमें कुछ देर डूबे रहने दे। आपको हाथ एक दम मुलायम हो जायेंगे और आपके नेल्स भी सॉफ्ट हो जायेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.