ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

स्किन पर चन्दन इस्तेमाल करने के 6 फायदे जो आप शायद नहीं जानते

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

संतलुम एल्बम ट्री से सैंडलवुड आयल निकलता है जिसे दुनिया भर के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल इस्तेमाल किया जाता है। अपनी दादी नानी से चेहरे पर चन्दन लगाने के बारे में तो हम सबने सुना ही है। लेकिन क्या आप जानते है चन्दन आपके स्किन की हर समस्या का समाधान है। आज हम आपको ऐसे फायदे बताने वाले है जिनके बारे में शायद आपको भी नहीं है पता :
1. चन्दन में होती है एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज
चन्दन आपकी स्किन को ढीला पड़ने से रोकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते है जिस से स्किन को डैमेज होने से रोका जा सकता है। आप बस चन्दन को शहद और एग योल्क में मिलाकर 20 मिनट अपने चेहरे पर लगाए और बाद में धो दे।
2. चन्दन से पिम्पल और एक्ने होता है दूर
चन्दन शरीर को ठंडक पहुंचाता है जिस से पिम्पल और एक्ने की प्रॉब्लम नहीं होती। आप चन्दन के पाउडर में हल्दी और कपूर डालकर अपने एक्ने पर रात भर लगाकर छोड़ दे। सुबह उसे ताजे पानी से धो ले।
3. चन्दन से दाग धब्बे दूर होते है
चन्दन लगाने से शरीर पर मौजूद दाग धब्बे दूर होते है और यह शरीर को मुलायम बनाता है। आप चन्दन में कोई भी तेल जो आपकी स्किन को सूट करता है मिला ले और उसे अपने शरीर पर लगाए। उसकी मसाज करे और बाद में धो ले।
4. चन्दन में एंटी टैनिंग प्रॉपर्टीज होती है
शरीर से टैनिंग हटाने में चन्दन बहुत काम आता है। चन्दन पाउडर, शहद , नीम्बू का रस और दही का एक मिश्रण बना ले और उसे अपने चेहरे पर लगाए। इसको 15 मिनट के बाद धो ले आपको फर्क दिखेगा।
5. चन्दन शरीर को गर्मी में ठंडक देता है
चन्दन शरीर को सूथिंग इफ़ेक्ट देता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है की इसे हर कोई इस्तेमाल कर सकता है। बच्चो से लेकर बूढ़े तक इसको अपने शरीर पर लगाकर ठंडक पा सकते है।
6. चन्दन से एक्जिमा कम होता है
जिन लोगों को एक्जिमा की प्रॉब्लम होती है उनके लिए यह रामबाण का काम करता है। आपको अपने एक्जिमा अफेक्टेड जगह पर चन्दन का तेल लगाना है और कुछ दिनों में आप फर्क देखेंगे


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.