ताजा खबर
सूट योरसेल्फ क्या यह ब्रांडेड माइक्रो सीरीज गेम चेंजर साबित हो रही है   ||    सपने Vs एवरीवन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    अक्षय और विद्या की जोड़ी फिर करेगी कमाल नई फिल्म की शूटिंग के लिए केरल रवाना   ||    कान में पायल कपाड़िया का जलवा भारतीय सिनेमा को मिला नया सम्मान   ||    प्रेगनेंसी और करियर के बीच दीपिका का कमाल संतुलन   ||    सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||   

मोदी ने दिया जेलेंस्की को भारत आने का न्योता, कहा मैंने पुतिन की आंख से आंख मिलाकर कहा, यह युद्ध का समय नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 23, 2024

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक में मोदी ने कहा, भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने मीडिया के सामने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है। मोदी और जेलेंस्की के बीच यूक्रेन के मैरिंस्की पैलेस में करीब 3 घंटे बैठक हुई। उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों नेताओं ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर भी बात की। जयशंकर ने कहा, तेल खरीदी का फैसला मार्केट की हालत के हिसाब से लिया जाता है। इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। इससे पहले मोदी जेलेंस्की के साथ ​​​​​यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों के मेमोरियल पर डॉल भी रखी।

वहीं, इससे पहले PM मोदी 21 और 22 अगस्त को दो दिन के पोलैंड दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने एक बार फिर यूक्रेन संकट का समाधान बातचीत के जरिए निकालने की बात कही थी। PM मोदी 22 अगस्त को देर रात एक स्पेशल ट्रेन से यूक्रेन के लिए रवाना हुए थे। यूक्रेन दौरा पूरा करने के बाद PM मोदी शुक्रवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर कीव से पोलैंड के लिए रवाना हुए। वे यूक्रेन जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन का गठन हुआ था। तब से आज तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया था। दोनों देशों के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.