ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, PoK पर भारत का बयान गैर जिम्मेदाराना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 27, 2023

मुंबई, 27 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कारगिल दिवस पर राजनाथ सिंह के बयान को पाकिस्तान ने भड़काऊ बताया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने प्रेस रिलीज में कहा, हम लद्दाख में दिए गए भारत के रक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हैं। भारत को इस मामले में खास तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि उनके ऐसे बयान क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। इससे साउथ एशिया में रणनीतिक माहौल खराब हो सकता है। ये पहली बार नहीं है जब भारत के किसी नेता या सैन्य अधिकारी ने PoK और गिलगिट-बाल्टिस्तान को लेकर इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है। इस तरह की राष्ट्रवादी बयानबाजी बंद होनी चाहिए। हम भारत को ये याद दिलाना चाहते हैं कि पाकिस्तान किसी भी खतरे के होने पर अपनी रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत के नेता चुनाव में अपने फायदे के लिए पाकिस्तान पर बयानबाजी करते हैं, जिसे बंद करने की जरूरत है। साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत को सलाह दी कि वो विवादित क्षेत्र पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को ईमानदारी से लागू करे।

दरअसल, कारगिल दिवस 26 जुलाई के मौके पर द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि 1999 को कारगिल युद्ध जीतने के बाद भी सेना ने LOC पार नहीं की क्योंकि भारत एक शांतिप्रिय देश है। हम अपने सदियों पुराने मूल्यों में विश्वास रखते हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने तब ऐसा नहीं किया इसका मतलब यह नहीं कि हम अब भी LoC पार नहीं कर सकते थे। हम ऐसा कर सकते थे, कर सकते हैं और जरूरत पड़ी तो ऐसा करेंगे भी। उन्होंने ये भी कहा कि जनता को युद्ध के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा, कि कारगिल में भारतीय ध्वज इसलिए लहरा रहा है क्योंकि 1999 में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों की छाती पर अपना तिंरगा लहरा दिया था। कारगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था। उस समय प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान जाकर कश्मीर समेत अन्य मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन पाकिस्तान ने हमारी पीठ में खंजर घोंप दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.