ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

नवरात्रि स्पेशल : देवी माँ के इस मंदिर में मिलती है नेत्रहीन को आँखे

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

13 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और 22 अप्रैल को माँ दुर्गा के व्रत ख़त्म होंगे। नवरात्रि के दौरान लोग माँ दुर्गा के व्रत रखते है और पूजा करते है और इन व्रत की इतनी मान्यता होती है की लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज हम बात करने वाले है देवी माँ के एक ख़ास मंदिर के बारे में जहाँ नवरात्र में मेला लगता है और दूर दूर से लोग यहां आते है। इस मंदिर की ख़ास बात यह है की यहाँ पर आँखों की परेशानी झेल रहे लोगों की दिक्कत दूर हो जाती है।

नेतुला देवी का मंदिर बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के कुमार गांव में स्थित है। नेत्र और पुत्र दाता देवी के इस मंदिर में लोग दूर दूर से आते है और नवरात्र में यहाँ पर मेला लगता है। इस मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा भी होती है।
इस मंदिर की मान्यता है की मंदिर में आये श्रद्धालुओं की नेत्र की समस्या दूर होती है। यहाँ आकर 30 दिन लगातार धरना देने पर आपकी इच्छा पूरी होती है। इस वजह से जिन लोगों को आँखों से रिलेटेड कुछ भी दिक्कत होती है वे लोग यहाँ 30 दिन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी होने का इंतजार करते है।उनकी इच्छा पूरी होने पर लोग चंडी या सोने की आँखे माँ को दान स्वरुप चढ़ाते है। इसके साथ साथ पुत्र प्राप्ति के लिए भी लोग दूर दूर से यहाँ आते है और प्रार्थना करते हैं।
इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है जब भगवान् महावीर ने अपना घर त्यागा था तो उन्होंने पहली रात माँ के मंदिर के पेड़ के नीचे ही बितायी थी और यही पर अपने वस्त्र भी त्यागे थे। मंदिर में मंगलवार के दिन बलि भी दी जाती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.