ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर करें ये 7 उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 11, 2024

सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान भास्कर को समर्पित है। इस दिन भक्त विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करते हैं। आयुर्वेद में सूर्य भगवान को 'वैद्य' कहा गया है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से साधक को स्वस्थ जीवन का वरदान मिलता है। साथ ही पद, प्रतिष्ठा और सम्मान भी मिलता है। ज्योतिषशास्त्र में रविवार के दिन विशेष उपाय करने का भी प्रावधान है। इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी किसी खास काम में सफलता पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन ये उपाय करें। आइए हम आपको बताते हैं-

रविवार के दिन करें ये उपाय

  • अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो रविवार के दिन तीन झाड़ू खरीदें। इन झाडूओं को वास्तु द्वारा बताई गई दिशा में ही रखें। अगले दिन यानी सावन सोमवार को नजदीकी मंदिर में झाड़ू दान करें। इस उपाय को करने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
  • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद बरगद के पेड़ के पास जाएं। अब बरगद के पत्ते पर अपनी इच्छा लिखें. इसके बाद बरगद के पत्तों को बहते जल की धारा में प्रवाहित कर दें।
  • अगर आप धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पीपल के पेड़ के नीचे चारों तरफ दीपक जलाकर शाम की आरती करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा बकाया रकम भी वसूल की जाती है.
  • रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद जरूरतमंदों को गुड़, दूध और साबुत चावल जैसी चीजें दान करें। ऐसा करने से साधक को सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
  • रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद रोली को जल में मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय 'ओम वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • रविवार की सुबह मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • धन प्राप्ति के लिए रविवार के दिन रोटी में गुड़ रखकर गाय माता को खिलाएं। इस उपाय को करने से साधक को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.