ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

Fact Check News : इस कोरोना वेरिएंट को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, जानें क्या है सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 24, 2022

इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के मैसेज शेयर किए जा रहे हैं । चीन में संक्रमण को लेकर हड़कंप मच गया है । BF7 कोरोना वैरिएंट ने कहर बरपा रखा है । इसी बीच भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट के कुछ केस मिले थे । व्हाट्सअप पर इसकी रोकथाम और लक्षणों के बारे में बताया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस मैसेज में XBB को घातक और पकड़ने में आसान नहीं बताया जा रहा हैं ।

हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने ऐसे मैसेज को फर्जी घोषित किया हैं । उन्होंने इस मैसेज को शेयर न करने की हिदायत दी है । बताया जा रहा है कि, मैसेज में कहा गया है कि यह बेहद खतरनाक वायरस है और आसानी से इसका पता नहीं लगाया जा सकता है । इसके आगे इस वायरल मैसेज में कहा गया है कि, इसके लक्षणों में न तो खांसी शामिल है और न ही खांसी, इसमें जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द, गले में दर्द, पीठ में दर्द और निमोनिया जैसी शिकायतें सामने आती हैं । सोशल मीडिया पर XBB को डेल्टा से पांच गुना ज्यादा घातक बताया जा रहा है ।

कई मरीजों का कहना है कि उन्हें इस दौरान कोई शिकायत नहीं हुई, मगर जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि उन्हें हल्का निमोनिया है । हालांकि, जब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को चेक किया तो पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है । इसके आगे पीआईबी की टीम ने लोगों से अपील की हैं कि इस मैसेज को आगे शेयर नहीं किया जाएं !


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.