ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

सरेआम पत्नी को चाकू से मार दिया पति ने....जानिए वायरल वीडियो का सच |

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा थी | वीडियो में एक व्यक्ति दिन के उजाले में एक महिला को कई बार चाकू मारता हुआ दिख रहा था। एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू महिला की हत्या की ऐसा दावा वीडियो के साथ किआ जा रहा था |

“कश्मीर तो दूर की बात है। अब दिल्ली का हाल भी कश्मीर जैसा होता जा रहा है। लव जिहाद का विरोध करने वाली महिला की चाकुओं से गोदकर खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहां के लोग देखकर निकल जाते हैं। कोई उसे बचाता नहीं यही डर हिंदुओं की बर्बादी का कारण बनेगा” | यह बात वायरल वीडियो के साथ लिखा गया था |
तब ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी रोहिणी का एक ट्वीट मिला। ट्वीट में साफ लिखा गया था कि ये एक पति का अपनी पत्नी को मारने का मामला है जिसमें हरीश उम्र ४५ ने अपनी पत्नी नीलू (उम्र ४०) को चाकू से मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों एक ही समुदाय के हैं। लव-जेहाद वाली बात नहीं है।

मामला रोहिणी विजय विहार का है जहां हरीश मेहता नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीलू मेहता की बेरहमी से पिटाई कर १० अप्रैल की रात मौत के घाट उतार दिया।

दिल्ली के रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल से बात करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की सांप्रदायिक की बात नहीं है। पति और पत्नी दोनों एक ही धर्म के हैं। उनके घर के बाहर यह घटना हुई थी। घटना के बाद नीलू को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पूछताछ के दौरान मेहता ने खुलासा किया कि उसने हाल ही में नीलू से शादी की थी। वो सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। वह पत्नी से काम बंद करने और घर की देखभाल करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेहता को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.