ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

इतिहास के पन्नों मेंऋ 23 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

शेक्सपियर का निधनः 23 अप्रैल 1616 को महान अंग्रेजी कवि एवं नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया। उनके नाटकों का दुनिया के तकरीबन सभी भाषाओं में अनुवाद हुआ है। खास बात यह है कि 16वीं शताब्दी के इस महान साहित्यकार की कृतियां आज भी प्रासंगिक है। वैश्विक स्तर पर शेक्सपियर की चर्चा के बिना साहित्य के विकास की यात्रा अधूरी है। प्रेम और आनंद के साथ गूढ़ जीवन दर्शन, उनके साहित्य का प्राण तत्व है, जिसकी जरूरत किसी भी काल में बनी रहेगी। उनके सबसे मशहूर नाटकों में 'हेमलेट' 'रोमियो और जूलियट' 'मैकबेथ' 'मर्चेंट ऑफ वेनिस' 'जूलियस सीजर' शामिल है। कहा जाता है कि उन्होंने तकरीबन 1700 अंग्रेजी शब्दों का सृजन किया। उनके रचे गए किरदारों के जरिये शेक्सपियर के कुछ मशहूर कथनः
'दुनिया एक रंगमंच है और हर स्त्री-पुरुष एक पात्र। उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है। एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कई किरदार निभाता है।'
'नाम में क्या रखा है, अगर गुलाब को हम किसी और नाम से पुकारें तो भी वह सुगंध ही देगा।'
'कुछ भी अच्छा या बुरा नही होता, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।'
'महंगे उपहारों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपहार दे रहे हैं उनका सम्मान हो।'
अन्य अहम घटनाएंः
1660ः स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति।
1661ः ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक।
1858ः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा वीर कुंवर सिंह का निधन।
1969ः अभिनेता मनोज वाजपेयी का जन्म।
1981ः सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1984ः वैज्ञानिकों ने एड्स वायरस की पहचान की।
1987ः उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का हक दिया।
1992ः भारत के सर्वोच्च फिल्म निर्देशकों में शुमार सत्यजीत राय का निधन।
1995ः विश्व पुस्तक दिवस की शुरुआत।
2005ः यूट्यूब वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा पर था। एक वर्ष के भीतर इस साइट पर तकरीबन 10 करोड़ वीडियो अपलोड किये गए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.