ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कार बीमा लेते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना स्कैम में फंस जाएंगे

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 27, 2024

आज के समय में निजी सुविधा के लिए कार खरीदना आम बात हो गई है, इसलिए लोग कार बीमा भी कराते हैं। कार इंश्योरेंस को लेकर काफी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। बाजार में इतने नकली उत्पाद मौजूद हैं कि असली-नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी कार बीमा कराने की सोच रहे हैं तो धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

नकली कार बीमा पॉलिसी का पता लगाना
अगर आप कार बीमा कराने की सोच रहे हैं तो नकली बीमा पॉलिसी की पहचान करना बहुत जरूरी है। इसके लिए बीमा कंपनी और एजेंट के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही पॉलिसी लेने की सलाह दी जाती है।

पॉलिसी की शर्तों को अच्छे से जान लें
कार बीमा से संबंधित सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और उनकी पॉलिसी में दी गई सभी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन जांच लें।

कार पॉलिसी नंबर जांचें
जब भी आप कार बीमा पॉलिसी लें तो बीमा कंपनी द्वारा दिए गए कार पॉलिसी नंबर की जांच करना न भूलें।

कंपनी का विवरण आवश्यक है
आप जिस भी कंपनी से कार बीमा लेने जा रहे हैं, यह जांच लें कि उसके नाम पर कोई दूसरी कंपनी तो नहीं है। यह जानकारी आपको IRDAI के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मिल जाएगी.

यूआईडी नंबर जांचें
आपको बता दें कि बीमा कंपनी को IRDAI से एक विशिष्ट पहचान संख्या (UID) मिलती है। यह नंबर बीमा पॉलिसी में भी रहता है. यदि बीमा पॉलिसी में यह नंबर अंकित नहीं है तो इसका मतलब है कि बीमा पॉलिसी नकली है।

QR कोड जांचें
IRDAI दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक बीमा पॉलिसी के लिए QR कोड अनिवार्य है। इसे स्कैन करके कोई भी आसानी से पता लगा सकता है कि बीमा पॉलिसी नकली है या असली। इसमें हर विवरण दिया गया है.

केवल ऑनलाइन भुगतान करें
कार बीमा भुगतान नकद के बजाय ऑनलाइन करें। साथ ही, अगर आप चेक से भुगतान कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि भुगतान बीमा पॉलिसी के नाम से हो, एजेंट के नाम से नहीं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.