ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर बेटी 'दुआ' का चेहरा दिखाया, तस्वीरों ने इंटरनेट पर जीत लिया दिल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 22, 2025

देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है, और ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। इस बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को एकखास तोहफा दिया है—अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का पहला झलक दिखाकर।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी दुआ के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह दुआ को अपनी गोद में लिए हुए नज़र आ रही हैं। इनफैमिली फोटोज़ में रणवीर सिंह भी साथ हैं और तीनों बेहद खुश और सजी-धजी दिवाली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दीपिका ने इन तस्वीरों के साथकैप्शन में लिखा—"दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"

यह पहली बार है जब दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक किया है। उनके इस पोस्ट ने फैंस और सेलेब्स दोनों का दिल जीतलिया है। कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं और प्यार की बाढ़ आ गई है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में हुई थी। 8 सितंबर 2024 को इस स्टार कपल ने अपनीबेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने ‘दुआ पादुकोण सिंह’ रखा। पिछले महीने यानी 18 सितंबर 2025 को दुआ ने अपना पहला जन्मदिनमनाया।

अब जब दुआ एक साल की हो गई हैं, तो दिवाली के इस खास मौके पर उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ी खुशी दी है।

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं। इस बिग बजट फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आदित्य धर, और इसमें उनके साथ होंगे संजयदत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

वहीं, दीपिका पादुकोण भी बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही नजर आएंगी अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में। इसके अलावा, वहफिल्म ‘किंग’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और सुहाना खान अहम भूमिकाओं में हैं।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.