ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बवाल का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म में वर्ल्ड-वॉर 2 का तड़का लगा हैं

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

बॉलीवुड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नई फिल्म बवाल का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका हैं, यह फिल्म एक सीधी सादी लव स्टोरी नहीं हैं, इस फिल्म में वर्ल्ड वॉर 2 का तड़का लगा हैं, कहानी में हिटलर भी नजर आने वाला हैं.
हालांकि फिल्म किसी भी तरह से वर्ल्ड वॉर पर नहीं, इंसान के दिलों के वॉर पर बेस्ड है. बवाल का कॉन्सेप्ट कई सारे ट्विस्ट और तड़के के साथ तैयार किया गया है.

ट्रेलर की शुरुआत में वरुण धवन लखनऊ की सड़कों पर स्टाइल के साथ बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में आवाज आती है कि अज्जू यानी वरुण धवन ने झूठ से अपनी इमेज लोगों के बीच तैयार की है.
फिर वर्ल्ड वॉर का तड़का फिल्म में लगाया जाता है. कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब अज्जू शादी कर लेते हैं और यूरोप पहुंच जाते हैं. वहीं से प्यार, नोकझोंक और दिलों के अंदर की वॉर देखने को मिलती है.

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म बवाल एक आम हिस्ट्री टीचर अजीत दीक्षित उर्फ अज्जू की कहानी है. जो अपने शहर के लोगों के बीच झूठी कहानियों से एक छवि बनाकर चलता है. इमेज के चक्कर में ही एक
खूबसूरत लड़की से शादी कर लेता है. छवि और इन्हीं चक्करों में फंस कर अज्जू अपनी पत्नी के साथ यूरोप पहुंच जाता है. यूरोप जाने के बाद अज्जू को पता लगता है कि उसकी पत्नी को कोई दिक्कत है, जिसके बाद वह
घबरा जाता है कि दुनिया को पता लगेगा तो उसकी इमेज का क्या होगा. कहानी में वर्ल्ड वॉर का तड़का लगाया गया है लेकिन फिल्म पूरी तरह से दो लोगों के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है.

बता दें, इस फिल्म को दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया हैं, फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोडूस किया हैं, फिल्म आगामी 21 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.