ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

इंडियन पुलिस फोर्स का टीजर कल रिलीज, पोस्टर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, December 15, 2023

बॉलीवुड के स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके सिद्धार्थ की डेब्यू सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के टीजर रिलीज की घोषणा मेकर्स ने कर दी है।

इस कॉप एक्शन ड्रामा से अब तक सिद्धार्थ मल्होत्रा के कई लुक्स सामने आ चुके हैं। इस वेब सीरीज में पहली बार दर्शकों को सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ऑबेराय और शिल्पा शेट्टी की तिकड़ी दिखाई देगी।

आपको बता दें 'इंडियन पुलिस फोर्स' के निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्टर शेयर किया है,बताया कि इस सीरीज का टीजर 16 दिसंबर 2023 यानी कि कल रिलीज किया जाएगा।

जिसमें आंखों पर चश्मा लगाए और पुलिस आधिकारिक लुक में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शेट्टी के साथ-साथ सुश्वंत प्रकाश भी निर्देशक की कुर्सी इस वेब सीरीज में संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा एक्ट्रेस ईशा तलवार, विभूति ठाकुर, निकितिन धीर, श्वेता तिवारी और शरद केलकर भी वेब सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज 19 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। ये वेब सीरीज दुनियाभर में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.