ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, August 21, 2023

पंकज त्रिपाठी इस वक्त हाल ही में रिलीज ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियां बंटोर रहे हैं. उनकी फिल्म को काफी पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म 100 करोड़ कमाकर बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. इस फिल्म
को पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने मिलकर प्रमोट किया था और अब उसी की सफलता के बीच अभिनेता को ये दुखद खबर सुनने को मिली हैं.

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है और जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली वो तुरंत मुंबई से बिहार अपने घर के लिए रवाना हो गए. अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बेलसंड में ही होगा जहां पंकज त्रिपाठी के
बुजुर्ग माता-पिता रहते थे. बताया जा रहा है कि उनके पिता की उम्र 99 साल थी.

पंकज त्रिपाठी अपने इंटरव्यू में अक्सर अपने माता-पिता का जिक्र करते रहते हैं. उन्होंने बताया था कि किस तरह वो बेटे के काम से पूरी तरह अंजान थे और नहीं जानते थे कि उनका बेटा दुनिया में कितना नाम कमा रहा है. मुंबई आने
पर भी बेटे की कोई फिल्म उन्होंने थियेटर में नहीं देखी क्योंकि उन्हें मुंबई पसंद हीं नहीं था. वो गांव देहात के रहने वाले थे लिहाजा यहां की भीड़, शोर शराबा और गगनचुंबी इमारतें उन्हें नहीं भाती थीं.

पंकज के पिता का निधन एक दुखद न्यूज़ है, जिससे उनके फेन्स को शौक की लहर हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.